Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया है.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier 2 Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के क्वालीफायर-2 में आज यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के यादविंद्र सिंह स्टेडियम (Yadavindra Singh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में एंट्री की है. गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले यानी क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Stats And Preview: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया है.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (GT vs RR Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने सात मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया. आईपीएल के पिछले सीजन में खेले गए एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

टाटा आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला आज यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच रेत से तैयार की गई है, जिसके कारण यहां तेज गेंदबाजों को स्पिनरों के मुकाबले ज्यादा मदद मिलती है. हालांकि, बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए इस पिच पर समान अवसर मौजूद रहते हैं. बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए शुरुआत में थोड़ा समय बिताना पड़ता है. ऐसे में फैंस को एक संतुलित और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और कागिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं. शुभमन गिल और जोफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी और कागिसो रबाडा के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज और घातक गेंदबाज मौजूद हैं, ऐसे में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पर सट्टा बाजार गर्म (GT vs RR Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस (GT vs RR Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड