Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला जाएगा.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 20 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Bangladesh 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम जब आखिरी बार बांग्लादेश के सामने उतरी थी तो उसे हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 20 जुलाई को ढाका में खेला जाएगा. इसके बाद 22 जुलाई को दूसरा टी20 मैच और 24 जुलाई को तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा. सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.
पाकिस्तान भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है. पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई हैं. टीम में फखर ज़मान और फहीम अशरफ की भी वापसी हुई है.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (BAN vs PAK) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन बांग्लादेश की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

