Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैके (Mackay) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (Great Barrier Reef Arena) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम वाइट वाश से बचना चाहेगी. ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रहीं हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Key Players To Watch Out: आगामी एशिया कप में ये भारतीय बल्लेबाज मचा सकते हैं तांडव, तोड़ देंगे टी20 के बड़े-बड़े रिकॉर्ड!
दूसरे वनडे मुकाबले का हाल
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवरों में 277 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 278 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 37.4 ओवर में महज 193 रन पर सिमट गई.
ऑस्ट्रेलिया की हालिया फॉर्म
अपने आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम को चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. पिछले पांच वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक मैच जीता है, जबकि तीन हारे और एक बारिश की वजह से रद्द हुए. ऐसे में टीम पर वापसी का दबाव होगा.
दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन
तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम की हालत थोड़ी बेहतर रही है. दक्षिण अफ्रीका ने पिछले पांच वनडे में दो मैच जीते और दो हारे, जबकि एक मैच रद्द रहा. चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गए. अब दक्षिण अफ्रीका की नज़र ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज पर होगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs SA ODI Head To Head)
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला गया था, जबकि आखिरी बार फरवरी 2025 में उनका मुकाबला खेला गया था, जो बारिश से धुल गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 112 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम को 57 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 51 मैच ही अपने नाम कर चुकी है. वहीं, चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY