Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विशाखापत्तनम में इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 27वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है.

इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, 27th Match ICC Women's World Cup 2025 Satta Bazar Favorite Team: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहीं हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Records: वनडे में 100 कैच लेने वाले सातवें भारतीय बने रोहित शर्मा, सूची में इन खिलाड़ियों का नाम

इंग्लैंड की टीम से नेट साइवर ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो सोफी डिवाइन और अमेलिया केर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2024 में ब्रिस्टल खेला गया था. इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 42 ओवर के मुकाबले में 38.4 ओवर में 212 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी. ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जिसे इंग्लैंड ने 3-0 से जीतकर अपने नाम किया था.

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 27वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को सतह से काफी लाभ मिल सकता है.

प्रारंभिक ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को यहां रन बनाने में कठिनाई हो सकती है क्योंकि ओस (Dew) का असर शाम को काफी रहता है. यही कारण है कि टीमें आमतौर पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं. यहां का आउटफील्ड तेज़ है, जिससे शॉट्स आसानी से बाउंड्री तक जाते हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG W vs NZ W ODI Head To Head Record)

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 85 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड महिला का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड महिला की टीम ने 46 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, न्यूजीलैंड महिला की टीम को महज 37 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इसके अलावा, एक मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई रहा हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ENG W vs NZ W Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ENG W vs NZ W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में इंग्लैंड की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\