Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दूसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली (0) का विकेट हासिल किया. बेहतरीन लय में नजर आ रहे मिचेल स्टार्क ने अपने पहले स्पैल के दौरान जैक क्रॉली के अलावा जो रूट (0 रन) और बेन डकेट (20 रन) के भी विकेट चटकाए. इसके बाद भी उनके कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए.

पैट कमिंस और बेन स्टोक्स (Credit: X/ ICC)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st Test Match Day 2 Satta Bazar Favorite Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल आज यानी 22 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से खेला जाएगा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 39 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी 49 रन पीछे हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

एशेज सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट खोकर महज 172 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट (7/58) लिए. जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 39 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे. क्रीज पर फिलहाल नाथन लियोन (3) और ब्रेंडन डॉगेट (0) मौजूद हैं.

मिचेल स्टार्क के सामने घुटने टेके इंग्लिश बल्लेबाज

मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली (0) का विकेट हासिल किया. बेहतरीन लय में नजर आ रहे मिचेल स्टार्क ने अपने पहले स्पैल के दौरान जैक क्रॉली के अलावा जो रूट (0 रन) और बेन डकेट (20 रन) के भी विकेट चटकाए. इसके बाद भी उनके कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए. मिचेल स्टार्क ने बेन स्टोक्स (6 रन), गस एटकिंसन (1 रन), जेमी स्मिथ (33 रन) और मार्क वुड (0 रन) को भी पवेलियन भेजा.

ऑस्ट्रेलिया की खराब रही शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया से डेब्यू करने वाले जेक वेदराल्ड अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं जेक वेदराल्ड के दूसरे सलामी जोड़ीदार मार्नस लाबुशेन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद स्टीव स्मिथ (17 रन), और उस्मान ख्वाजा (2 रन) भी टीम को संकट से नहीं निकाल सके. जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 31 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए थे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AUS vs ENG Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (AUS vs ENG Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या न्यूजीलैंड के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\