Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जमैका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दूसरे दिन ये टीम बनी फेवरेट
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 225 रन पर सिमट गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत धीमी रही. उस्मान ख्वाजा ने 92 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि सैम कॉनस्टास 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कॅमरन ग्रीन (46) और स्टीव स्मिथ (48) ने कुछ देर तक पारी को संभाला, लेकिन दोनों अर्धशतक से चूक गए. कप्तान पैट कमिंस ने अंत में 24 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे.
West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Day 2 Satta Bazar Favourite Team: वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का तीसरा टेस्ट मैच 13 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के सबीना पार्क, किंग्स्टन (Sabina Park, Kingston) में खेला जा रहा हैं. तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 70.3 ओवरों में 225 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 16 रन बनाए और अब भी 209 रन पीछे है. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेस (Roston Chase) के हाथों में होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे है. यह भी पढ़ें: West Indies vs Australia, 3rd Test Match 2025 Day 2 Preview: जमैका में दूसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मचाएंगे तबाही, यहां जानें दूसरे दिन खेल से पहले पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया, लेकिन मिडिल ऑर्डर के कुछ योगदानों के दम पर टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची. हालांकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों ने सधी हुई गेंदबाज़ी की. जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत भी बेहद खराब रही. चौथे ओवर में केव्लोन एंडरसन सिर्फ 3 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बने. ब्रैंडन किंग 8 रन और कप्तान रोस्टन चेस 3 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 4 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने कसी हुई गेंदबाज़ी की. पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज पर दबाव साफ दिखा और ऑस्ट्रेलिया ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 225 रन पर सिमट गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत धीमी रही. उस्मान ख्वाजा ने 92 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि सैम कॉनस्टास 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कॅमरन ग्रीन (46) और स्टीव स्मिथ (48) ने कुछ देर तक पारी को संभाला, लेकिन दोनों अर्धशतक से चूक गए. कप्तान पैट कमिंस ने अंत में 24 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया के आखिरी पांच विकेट सिर्फ 66 रनों के अंदर गिर गए. वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 17.3 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके. जेडन सील्स ने भी 3 विकेट लिए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 3 अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (AUS vs WI) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

