India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd Test Match Day 5 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. सीरीज का पहला ही मैच हारकर टीम इंडिया इस वक्त बैकफुट पर है. पांचवें दिन का खेल आज यानी 26 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. अब दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 2nd Test Match Day 5 Weather Update: गुवाहाटी में पांचवें दिन बारिश डालेगी खलल या खेला जाएगा पुरे दिन का खेल? कैसा रहेगा कोलकाता के मौसम का हाल, जानें वेदर रिपोर्ट
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 27 रन बनाए थे. टीम इंडिया को जीत के लिए 522 रन बनाने हैं. दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर अपनी पकड़ पूरी तरह से बना ली है. स्टंप्स तक कुलदीप यादव नाबाद 4 रन और साई सुदर्शन नाबाद 2 रन क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 पर घोषित की थी.
कुछ ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स की 94 रन की शानदार पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 260 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा टोनी डी जोरजी के बल्ले से 49 रन निकले. टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए. ट्रिस्टन स्टब्स की दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे और दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. यशस्वी जायसवाल 13 रन और केएल राहुल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
कुछ ऐसी रही दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा जोरजी ने 68 गेंदों में 49 रन बनाए. रविंद्र जडेजा ने 28.3 ओवर गेंदबादी की और 3 मेडन के साथ 62 रन देकर 4 विकेट लिए. जडेजा के अलावा 1 सफलता वाशिंगटन सुंदर को मिली. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर समाप्त हो गई थी.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन भारत की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY