Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, Test Series 2025 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे में दोनों के बीच एक कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है. टीम इंडिया के लिए घरेलू सीरीज आसान होने वाली नहीं है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमों इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ तेम्बा बावुमा पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे थे. ईडन गार्डन टेस्ट में मेहमान टीम मार्करम से अच्छी पारी की उम्मीद करेगी.

दूसरी तरफ, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में 3 पारियों में 196 रन बनाए थे. केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं. भारत में जसप्रीत बुमराह 17.59 की औसत के साथ 54 विकेट ले चुके हैं. कागिसो रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ 14 टेस्ट में 22.60 की औसत से 55 विकेट हासिल की.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 44 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 10 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं. भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 19 टेस्ट खेले गए हैं. 11 मैच में टीम इंडिया को जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा (ड्रॉ- 3) है.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\