क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पर्थ में टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पर्थ में टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्सुक है. इसके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि कई दिनों पहले ही मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करीब 8 महीनों बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Australia, 1st ODI Match Perth Pitch Report: पर्थ में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की नजरें अब वनडे फॉर्मेट में शानदार अंदाज में शुरुआत करने की होगी. शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि, इस सीरीज में जितनी परीक्षा गिल की होगी, उतनी ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की होगी.

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 152 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 84 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs AUS Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs AUS Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में टीम इंडिया फेवरेट चल रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).