Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पहले टी20 मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी पिछले सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उपमहाद्वीपीय हालात के अनुरूप ढलने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत स्क्वॉड उतारा है.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को अगले ग्लोबल से पहले आराम दिया गया है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर रहने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 टीम में वापसी की है. बाबर आजम हाल में खेले गए बिग बैश लीग (BBL) में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. बाबर आजम ने 11 मुकाबलों में सिर्फ 202 रन बनाए. बाबार आजम प्लेऑफ से पहले पाकिस्तान की टीम में शामिल होने के लिए अपनी बीबीएल फ्रेंचाइजी को छोड़ कर आ गए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

इन खिलाड़ियों पर गुवाहाटी में रहेंगी नजरें

पहले टी20 मुकाबले में सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन और एडम ज़म्पा से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी पिछले सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उपमहाद्वीपीय हालात के अनुरूप ढलने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत स्क्वॉड उतारा है, जबकि पाकिस्तान ने सीनियर खिलाड़ियों मोहम्मद रिज़वान और हारिस रऊफ को टीम से बाहर रखा है. कप्तान सलमान अली आगा के लिए अनुभव और नए चेहरों का संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगा.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 14 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पाकिस्तान में दोनों टीमें सिर्फ एक बार (लाहौर, 2022) भिड़ी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था.

हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल जीते हैं. नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसी वजह से मिशेल मार्श की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs AUS Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड