Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रायपुर में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd ODI Match Weather Update: रायपुर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेजबान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs NZ Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.