Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite?: रायपुर में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. विराट कोहली और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में आर्शदीप सिंह और हर्षित राणा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और वाशिंगन सुंदर को ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match Satta Bazar Favorite Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हैं, ऐसे में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने कमाल करते हुए अपना 52वां वनडे शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को 349/8 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम सिर्फ 11/3 पर लड़खड़ा गई. हालांकि बाद में प्रोटियाज़ बल्लेबाज़ों ने शानदार वापसी की और मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन आख़िरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. अब रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे में टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज़ पर कब्जा जमाना होगा.

टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. विराट कोहली और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी में आर्शदीप सिंह और हर्षित राणा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी और वाशिंगन सुंदर को ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह कप्तान टेम्बा बावुमा भी बड़ी पारी खेलेकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे. गेंदबाजी की बागडोर लुंगी एनगिडी और मार्काे यानसन के हाथों में होगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 95 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs SA ODI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\