विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सरफराज अहमद को किया ट्रोल, देखें वीडियो

विश्व कप 2019 में पाकिस्तान को भारत के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनकी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद को उस मैच में पहले गेंदबाजी का निर्णय लेने के किए ट्रोल किया है.

इमरान खान और सरफराज अहमद (Photo Credits: Facebook and Getty Images)

विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में पाकिस्तान (Pakistan) को भारत (India) के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने उनकी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को उस मैच में पहले गेंदबाजी का निर्णय लेने के किए ट्रोल किया है. इमरान खान ने मैच से पहले पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी ताकि बाद में वे अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव डाल सकें.

इमरान खान ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि किसी को भी हार से डरना नहीं चाहिए. उन्होंने बताया कि, "अगर आप हार से डरते हैं तो आपकी स्ट्रेटेजी डिफेंसिव और नेगेटिव होती है. जैसे हाल ही में हमारे कप्तान ने किया....टॉस जीतने के बाद आपको बल्लेबाजी करनी चाहिए...दूसरी टीम को बल्लेबाजी का न्योता नहीं देना चाहिए...ये सब माइंडसेट का खेल है."

यह भी पढ़ें:- शोएब अख्तर ने सरफराज अहमद को कप्तानी पद से हटाकर इन दो खिलाडियों को कमान देने की मांग की

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार 140 रन बनाए थे. डीएलएस मेथड के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से शिकस्त दी थी. मैच के बाद पाकिस्तान की टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड