क्रिकेट

Samoa vs Cook Islands, 3rd Match ICC Mens T20 WC Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A, 2024 Live Streaming In India: समोआ और कुक आइलैंड्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

कल यानी 19 अगस्त को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर ए 2024 का तीसरा मुकाबला समोआ राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और कुक आइलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा.

Samoa vs Cook Islands, 3rd Match ICC Mens T20 WC Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A, 2024 Live Streaming In India: समोआ और कुक आइलैंड्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
समोआ बनाम कुक आइलैंड्स (Photo Credits: Twitter)

Samoa vs Cook Islands, 3rd Match Live Streaming In India: कल यानी 19 अगस्त को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर ए 2024 (ICC Mens T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A, 2024) का तीसरा मुकाबला समोआ राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Samoa National Cricket Team) और कुक आइलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Cook IslandsNational Cricket Team) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एपिया (Apia) के फलिएटा ओवल नंबर 2 स्टेडियम (Faleata Oval No 2 Stadium) में भारतीय समयनुसार सुबह 06:30 AM को खेला जाएगा. Vanuatu vs Cook Islands 2024 Live Streaming: वानुअतु बनाम कुक आइलैंड्स खेला जाएगा ICC Mens T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A मैच, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर ए 2024 कुक आइलैंड्स, फिजी, समोआ और वानुअतु को टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने के लिए खेलेंगी. इस टूर्नामेंट का आगाज 17 अगस्त से हो गया हैं.

इस टूर्नामेंट में सभी टीमें एक दूसरे से दो-दो बार टकराएंगी. क्वालीफायर ए का विजेता क्षेत्रीय फाइनल में जगह बनाएगा. चार अन्य टीमें, इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया, क्वालीफायर बी का हिस्सा होंगी. क्वालीफायर बी की विजेता टीम भी क्षेत्रीय फाइनल में भाग लेगी. पापुआ न्यू गिनी तीसरी टीम है जो क्षेत्रीय फाइनल में खेलेगी. क्षेत्रीय फाइनल राउंड का विजेता टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेगा. पापुआ न्यू गिनी ने पिछली बार क्षेत्रीय फाइनल जीता था और हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था.

टूर्नामेंट में 12 मैच एपिया के फलेटा ओवल नंबर 2 में खेले जाएंगे हैं. इस मैदान पर अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी हुई है. ये सभी मैच जुलाई 2019 में पेसिफिक गेम्स पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए थे. वानुअतु ने पिछले पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर ए में छह में से पांच मैच जीते और क्षेत्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

बता दें कि भारत में इन मुकाबलों का टेलीविज़न पर सीधा प्रसारण नहीं होगा. लेकिन फैंस के लिए खुशी की बात है कि लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप (FanCode App) पर उपलब्ध है. जहां फैंस आप मैच पास लेकर लाइव प्रसारण का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों पर एक नजर

कुक आइलैंड्स: हेडन डिक्सन, थॉमस परिमा, औए परिमा, मारा एवेन्यू, पिटा रावरुआ, जेरेड टुट्टी, कोरी डिक्सन, लियाम डेनी, मिल्टन कवाना, टोमाकानुटे रीतावा, टीओमुआ एंकर, एंड्रयू सैमुअल्स, ऑस्कर टेलर, तियाकी वुताई.

समोआ: शॉन कॉटर, फेरेटी सुलुलोटो, माइकल टैलेलेई, नूह मीड, डेरियस विसेर, सोलोमन नैश, कालेब किरण जसमत, डेरेन अर्नेस्ट रोचे, पुनापुनावले सुआ सेल, सौमानी तियाई, सोलोफुटी फालो, डैनियल बर्गेस, डगलस फिनाउ, अफापेन इलाओआ, टिनीमोली रोपाती, इमैनुएल लेमाना , मपुइफागालेले सानी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).