न्यूजीलैंड T-20 सीरीज के लिए सैम बिलिंग्स इंग्लैंड के होंगे उप-कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सैम बिलिंग्स को इंग्लैंड का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. कप्तानी का जिम्मा इयोन मोर्गन के पास ही है. बिलिंग्स ने अपना आखिरी टी-20 मैच इस साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसके बाद वह चोट के कारण वह विश्व कप से बाहर हो गए.

सैम बिलिंग्स (Photo Credits: Twitter)

न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए सैम बिलिंग्स (Sam Billings) को इंग्लैंड का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. कप्तानी का जिम्मा इयोन मोर्गन के पास ही है. बिलिंग्स ने अपना आखिरी टी-20 मैच इस साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसके बाद वह चोट के कारण वह विश्व कप से बाहर हो गए.

आईसीसी ने बिलिंग्स के हवाले से लिखा है, "कुछ सम्मान पाना अच्छा लगता है और यह तो बड़ा सम्मान है. एक भावी कप्तान के रूप में पहचाना जाना मेरे लिए शानदार मौका है. इसमें साथ ही निजी तरक्की की भावना भी जुड़ी हुई है."

यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड सीरीज से बाहर, टिम साउथी करेंगे कप्तानी

उन्होंने कहा, "मैंने अंतिम शीतकाल में इंग्लैंड लायंस की कप्तानी की थी. मोर्गन ने कुछ दिन पहले मुझे फोन किया और कहा कि वह मुझे उप-कप्तान बनाकर खुश होंगे. मुझे उम्मीद है कि उन्होंने मेरे अंदर कुछ देखा होगा. मैं उनसे सीखने के लिए तैयार हूं और वही करने की कोशिश करूंगा जो मैंन केन्ट के लिए किया था."

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की सीरीज का पहला मैच एक नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद यह दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी. इंग्लैंड टी-20 टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, टॉन बेनटन, सैम बिलिंग्स (उप-कप्तान), पैट ब्राउन, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, जोए डेनले, लुइस ग्रेगोरी, क्रिस जोर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, मैट पार्किं सन, आदिल राशिद, जेम्स विंसे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट