Sai Sudharsan New Record: साई सुदर्शन ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करना वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बुधवार 9 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीटी के मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया. इस मैच में सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली और पांच मैचों में ही सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ दिया.

Sai Sudharsan (Photo: X/IPL)

Sai Sudharsan New Record: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बुधवार 9 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीटी के मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया. इस मैच में सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली और पांच मैचों में ही सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ दिया. सुदर्शन ने अब एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो आईपीएल में पहले कोई भी भारतीय नहीं बना पाया था. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सुदर्शन की 82 रनों की पारी खेली. आईपीएल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह उनका लगातार पांचवां पचास से अधिक का स्कोर है. यह इस सीजन में लगातार तीसरा पचास से अधिक का स्कोर था. जबकि सीजन में सुदर्शन ने दो बार पचास से अधिक का स्कोर बनाया था.

यह भी पढें: Yesterday GT vs RR IPL 2025 Match Result: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर दर्ज की अपनी चौथी, साई सुदर्शन ने खेली धमाकेदार पारी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार पांच अर्धशतक जड़ा 

सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में एक ही मैदान पर लगातार पांच बार पचास से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अहमदाबाद के मैदान पर 84 (आरसीबी के खिलाफ), 103 (चेन्नई के खिलाफ), 74 (पंजाब के खिलाफ), 63 (मुंबई इंडियंस के खिलाफ) और 80 (राजस्थान के खिलाफ) स्कोर बनाए हैं.

वहीं ओवरआल देखें तो सुदर्शन से पहले केवल एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. डिविलियर्स ने 2018 से 2019 तक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार पांच बार पचास से अधिक का स्कोर बनाया था. सुदर्शन की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज की पारी ने जीटी को 217 रनों का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की. आरआर के कप्तान संजू सैमसन के टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए हैं. जवाब में राजस्थान की टीम 159 रनों पर सिमट गई. यह गुजरात की लगातार चौथी जीत थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू