क्रिकेट

वायरल: देखिये सचिन तेंदुलकर का 'गब्बर सिंह' लुक, पूछा- 'कितने आदमी थे?'

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और कुछ दोस्तों के साथ इन दिनों राजस्थान में छुट्टियां मना रहे हैं.

वायरल: देखिये सचिन तेंदुलकर का 'गब्बर सिंह' लुक, पूछा- 'कितने आदमी थे?'
दोस्तों और बेटे के साथ सचिन तेंदुलकर: (Photo Credit: Instagram)

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और कुछ दोस्तों के साथ इन दिनों राजस्थान (Rajasthan) में छुट्टियां मना रहे हैं. हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ राजस्थान के उस प्रतिष्ठित स्थान का दौरा किया जहां बॉलीवुड फिल्म शोले के एक सीन की शूटिंग हुई थी. इस जगह से अर्जुन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सचिन ने शोले फिल्म के प्रसिद्ध डाललॉग, 'कितने आदमी थे?' की भी चर्चा की. सचिन ने लिखा, कितने आदमी थे?' पूरी तरह से शोले का अनुभव, एक फोटो तो बनता है.

सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ इस जगह की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं. बॉलीवुड इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में शुमार शोले फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था, जो रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी थी और इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमजद खान की प्रमुख भूमिकाएं थीं.

 

View this post on Instagram

 

Kitne Aadmi The? It was a complete Sholay experience. Ek photo toh banta hai. #rajasthantales

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar) on

ज्ञात हो कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी एक बेहतरीन आलराउंडर है. अर्जुन तेंदुलकर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज भी है, जिन्हें भविष्य का स्टार माना जाता है. अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अंडर-19 ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की थी. अर्जुन ने इस मैच में 98 रन देकर 5 विकेट लेते हुए दिल्ली की बैटिंग को तहस-नहस कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).