हम शर्त लगाकर कहते हैं कि सिद्धू ने सचिन के बारे में जो ये पुराना किस्सा सुनाया उसे सुनकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 51 और वनडे में 49 शतक जड़े है. उन्हें साल 2012 में राज्यसभा सांसद बनाया गया था

सचिन तेंदुलकर (Photo: Facebook)

सचिन तेंदुलकर बिना किसी शक दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं. उन्होंने कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे बनाए हैं जिसके करीब भी शायद कोई और नहीं पहुंच सकता. इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले सचिन ने देश को सबसे ज्यादा खुशियां दी हैं. ऐसा कहा जाता है कि 90 के दशक में जब वह बल्लेबाजी करते थे तो पूरा देश थम जाता था. सभी उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहते थे.

सचिन के 24 साल के करियर में कई किस्से मशहूर हैं. एक ऐसा ही किस्सा हाल ही में पूर्व सलामी बल्लेबाज और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में बताया. यह किस्सा वेस्टइंडीज दौरे का है. भारतीय टीम को गीली विकेट पर वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले मोहम्मद शहजाद ने फिटनेस को लेकर कोहली को दी थी चुनौती, Watch Video

भारत की ओर से सिद्धू और सचिन सलामी बल्लेबाजी करने उतारे थे. सिद्धू ने कर्टली एम्बरोज की पहली ओवर को फेस किया. उन्हें गेंद टप्पा  गिरने के बाद समझ नहीं आ रही थी. ओवर ख़त्म होने के बाद उन्होंने सचिन को यह बात बताई. इसपर सचिन ने क्या किया ये आप खुद सिद्धू की ज़ुबानी सुनिए.

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 51 और वनडे में 49 शतक जड़े है. उन्हें साल 2012 में राज्यसभा सांसद बनाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी