सचिन तेंदुलकर ने गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना के साथ देश वासियों को दी बधाई, देखें वीडियो
देश में आज गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हुए इसका एक वीडियो अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है.
देश में आज गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हुए इसका एक वीडियो अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है. इस वीडियो में सचिन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'आप सभी की गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई.' यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ खेला गली क्रिकेट, शेयर किया ये मजेदार Video
सचिन तेंदुलकर के अलावा देश में कई और नेता- अभिनेताओं ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को बधाई दी है. बता दें कि कि इस साल बता दें कि 2 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक मनाया जाएगा.