Sachin Tendulkar First Test Century: 14 अगस्त का दिन सचिन तेंदुलकर के लिए है बेहद ही खास, 35 साल पहले आज ही के दिन मास्टर ब्लास्टर ने किया था ये कारनामा

सचिन टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बने. सचिन तेंदुलकर के नाम 100 इंटरनेशनल शतक थे. सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट खेले और 51 शतक की मदद से 15921 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने इसी तरह 463 वनडे मैच खेले और 49 शतकों की मदद से 18426 रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sachin Tendulkar Hits Maiden International Century At Age Of 17: आज का दिन यानी 14 अगस्त टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए काफी खास है. आज ही के दिन 14 अगस्त 1990 में सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा था. उस वक्त सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे. सचिन तेंदुलकर का पहला टेस्ट शतक 9 मैचों के बाद आया था. सचिन तेंदुलकर ने 17 साल और 107 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था. यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई, जानें कौन हैं होने वाली मंगेतर

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल के नाम दर्ज है. मोहम्मद अशरफुल ने साल 2001 में 17 साल और 61 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था. टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद हैं. मुश्ताक मोहम्मद ने 17 साल और 78 दिन की उम्र में टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया था. वहीं सचिन तेंदुलकर ने 17 साल और 107 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था.

अपने लंबे करियर में सचिन तेंदुलकर ने पहला टेस्ट शतक 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था. सचिन तेंदुलकर ने यह शतक तब लगाया था जब भारत ओल्ड ट्रैफर्ड में हार की कगार पर खड़ा था. सचिन तेंदुलकर के शानदार शतक ने ही टीम इंडिया को हार से बचाया था. सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 408 रन का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया ने इसके जवाब में 183 रन बनने तक 6 विकेट गंवा दिए. लेकिन सचिन तेंदुलकर क्रीज पर जमे रहे. सचिन तेंदुलकर ने 119 रन की पारी खेली.

सचिन तेंदुलकर टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बने. सचिन तेंदुलकर के नाम 100 इंटरनेशनल शतक थे. सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट खेले और 51 शतक की मदद से 15921 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने इसी तरह 463 वनडे मैच खेले और 49 शतकों की मदद से 18426 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड