चोटिल पृथ्वी शॉ ने सचिन तेंदुलकर से की मुलाकात, जल्द ही कर सकते हैं मैदान में वापसी

भारतीय टेस्ट टीम में सेंचुरी के साथ करियर का आगाज करने वाले युवा टैलेंटेड बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने हाल ही में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर काउंसलिंग सेशन किया है.

सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टेस्ट टीम में सेंचुरी के साथ करियर का आगाज करने वाले युवा टैलेंटेड बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने हाल ही में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ उनके बांद्रा स्थित आवास पर काउंसलिंग सेशन किया है. इस दौरान दोनों के बीच शॉ की इंजरी को लेकर बातचीत हुई. ऐसा बताया जा रहा है कि शॉ मैदान पर जल्दी ही वापसी करेंगे.

बता दें कि पृथ्वी शॉ और सचिन तेंदुलकर की ये अब तक की सबसे अच्छी मुलाकात मानी जा रही है, क्योकिं शॉ को आगे काफी क्रिकेट खेलना है और सचिन के अनुभव से मिली सीख उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद करेगी. बता दें कि पृथ्वी शॉ के पिता पंकज ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अकेले ही 4 वर्षीय बेटे की देखभाल की है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: पृथ्वी शॉ टेस्ट सीरीज से बाहर, मयंक अग्रवाल को मिली टीम में जगह

सूत्रों के अनुसार, वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में रेकॉर्ड सेंचुरी लगाने वाले पृथ्वी शॉ फिलहाल नैशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु (National Cricket Academy) में हैं. उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. हालांकि, भारत को अपना अगला टेस्ट 6 महीने बाद खेलना है. ऐसे में उनके पास काफी वक्त है. वह चोट से उबरकर जोरदार वापसी करेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में उनके खेलने को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं है। हालांकि वह अगले महीने हैदराबाद में होने वाले स्पॉन्सर इवेंट में हिस्सा लेंगे. बता दें कि आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड