SA W vs IND W 5th ODI 2025 Scorecard: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 338 रनों का टारगेट, जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शतकीय पारी

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का पांचवां वनडे मुकाबला आज यानी 7 मई को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

SA W vs IND W (Photo: @WomensCricZone/X)

South Africa Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team 5th ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का पांचवां वनडे मुकाबला आज यानी 7 मई को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए. भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने शतकीय पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्स ने 101 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाई. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 84 गेंदों में 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान दीप्ति ने 10 चौका और एक छक्का लगाई.

यह भी पढें: Shubman Gill New Record: शुभमन गिल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के साथ एलीट लिस्ट में हुए शामिल

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ नहीं हुई थी. टीम इंडिया ने शुरूआती 10 ओवर ने अपने 56 रन पर अपने तीन विकेट खो दी थी. प्रतीका रावल 1 रन, हरलीन देओल 4 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 रन बनाकर आउट हो गई. लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच बड़ी साझेदारी हुई. भारत का चौथा विकेट 140 रन पर गिरा. जब क्लो ट्रायोन ने मंधाना को 51 रन पर अपना शिकार बनाई. लेकिन अंत में दीप्ति शर्मा की 93 रनों ने पारी ने मैच में प्रभाव डाला और बड़ा स्कोर बनाने में भारत कामयाब रही.

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से मासाबाता क्लास,नादिन डी क्लार्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा को 2-2 विकेट मिला. फिलहाल साउथ अफ्रीका के सामने 338 रनों का टारगेट है. साउथ अफ्रीका महिला टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है. वहीं भारतीय टीम की ओर से अच्छी गेंदबाजी नजर आ सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Video Highlights: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Scorecard: पिंक बॉल टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Pitch Report: पर्थ में तीसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलिसा हीली को देंगे यादगार विदाई? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\