क्रिकेट

SA W Beat BAN W, 2024 ICC Women’s T20 World Cup 16th Match Scorecard: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, तज़मीन ब्रिट्स ने खेली शानदार 42 रनों की पारी; यहां देखें South Africa Women बनाम Bangladesh Women मैच का स्कोरकार्ड

2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 16वां मुकाबला आज यानी 12 अक्टूबर को बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

SA W Beat BAN W, 2024 ICC Women’s T20 World Cup 16th Match Scorecard: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, तज़मीन ब्रिट्स ने खेली शानदार 42 रनों की पारी; यहां देखें South Africa Women बनाम Bangladesh Women मैच का स्कोरकार्ड
तज़मीन ब्रिट्स (Photo Credits: Twitter)

Bangladesh Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team 16th Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का 16वां मुकाबला आज यानी 12 अक्टूबर को बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम पहले ही बाहर हो गई हैं. BAN W vs SA W, 2024 ICC Women’s T20 World Cup 16th Match Scorecard: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 106 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और शून्य पर ही टीम को पहला बड़ा झटका लगा. बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 106 रन ही बना सकीं. बांग्लादेश की तरफ से शोभना मोस्तरी ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. शोभना मोस्तरी के अलावा निगार सुल्ताना ने नाबाद 32 रन बनाए.

यहां देखें SA W बनाम BAN W मैच का स्कोरकार्ड:

साउथ अफ्रीका की टीम को दिग्गज आलराउंडर मैरिज़ेन कप्प ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से मैरिज़ेन कप्प, एनेरी डर्कसेन और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का आगाज भी कुछ खास नहीं रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम का आगाज भी कुछ खास नहीं रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. साउथ अफ्रीका की टीम ने महज 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली.

साउथ अफ्रीका की तरफ से तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धुआंधार पारी खेली. तज़मीन ब्रिट्स के अलावा एनेके बॉश ने 25 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम को फाहिमा खातून ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से फाहिमा खातून ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. फाहिमा खातून के अलावा रितु मोनी ने विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).