SA vs PAK: सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम इस साल अप्रैल में तीन वनडे और चार टी20 मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. दोनों टीमों के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज आईसीसी सुपर लीग का हिस्सा है.
कराची, 12 फरवरी: पाकिस्तान की टीम इस साल अप्रैल में तीन वनडे और चार टी20 मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. दोनों टीमों के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज आईसीसी सुपर लीग का हिस्सा है. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो, चार और सात अप्रैल को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.
इसके बाद दोनों टीमों के बीच 10 और 12 अप्रैल को जोहानसबर्ग में पहला और दूसरा टी20, जबकि तीसरा और चौथा टी20 मैच क्रमश: 14 और 16 अप्रैल को प्रिटोरिया में खेला जाएगा.
पाकिस्तान की टीम इस सीरीज के लिए 26 मार्च को जोहानसबर्ग के लिए रवाना होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

