SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका जाने वाले सभी पाकिस्तानी सदस्यों का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम के सभी 35 सदस्यों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सीमित ओवर सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

लाहौर, 25 मार्च: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान टीम के सभी 35 सदस्यों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सीमित ओवर सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. टीम 26 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही है. एक सप्ताह पहले टीम का एक खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाया गया था जिसके कारण उसे घर में रुकना पड़ा था. हालांकि टीम के अन्य सदस्यों ने 19 मार्च से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

इस बीच जिस खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उसका घर में दोबारा टेस्ट कराया गया और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें लाहौर आने की इजाजत दी गई. लाहौर में दो दिनों तक आईसोलेशन में रहने के बाद टीम में शामिल होने के लिए उन्हें एक और कोरोना टेस्ट कराना पड़ा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए फिर से खेलना चाहते हैं Mohammad Amir, मैदान में आने से पहले रखी शर्त

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज दो अप्रैल को तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगी. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 10 अप्रैल से चार टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड