क्रिकेट

SA vs Pak: फखर जमान की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज पर जमाया कब्जा

फखर जमान (60) की अर्धशतकीय पारी और फहीम अशरफ (3/17) तथा हसन अली (3/40) की बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली.

SA vs Pak: फखर जमान की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज पर जमाया कब्जा
फखर जमान (Photo Credits: Getty Images)

सेंचुरियन, 17 अप्रैल: फखर जमान (60) की अर्धशतकीय पारी और फहीम अशरफ (3/17) तथा हसन अली (3/40) की बेहतरीन गेंदबाजी से पाकिस्तान ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रैसी वान डेर डुसेन के 36 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 19.3 ओवर में 144 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने फखर के 34 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों के सहारे 60 रन की बदौलत 19.5 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया.

फहीम अशरफ को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुसेन के अलावा जनामान मलान ने 33 और एडन मारक्रम ने 11 रन बनाए इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सका. पाकिस्तान की तरफ से हसन और फहीम के अलावा हैरिस रोफ ने दो विकेट लिए जबकि शाहीन अफरीदी तथा मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें IPL इतिहास में अबतक मौजूदा आठों टीमों को कितने मैचों में मिली है कितनी जीत और हार

पाकिस्तान की पारी में कप्तान बाबर आजम ने 24 और मोहम्मद हाफीज ने 10 रन बनाए जबकि मोहम्मद नवाज 25 और हसन अली दो रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लिजाड विलियम्स और सिसांदा मिगाला ने दो-दो विकेट लिए जबकि बिजोर्न फॉर्च्यून, तबरेज शम्सी और आंदिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).