SA vs PAK 2nd T20 2024 Dream11 Prediction: दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन(Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जाएगा. पहले टी20 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया.

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (Photo: @TheRealPCB/@ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20 2024 Dream11 Prediction: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन(Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जाएगा. पहले टी20 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब दूसरे मुकाबले को जीतकर साउथ अफ्रीका की नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम दूसरे वनडे में वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Zimbabwe vs Afghanistan 2nd T20 2024 Live Streaming: दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी जिम्बाब्वे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने 23 टी20 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है. जिसमें से 12 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमों ने जब भी भिड़ती है तो मुकाबला रोमांचक होता है. फिलहाल पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लेकिन साउथ अफ्रीका को उनके घर में हराना आसन नही है.

सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन - पिच रिपोर्ट

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर आमतौर पर अच्छा उछाल मिलता है और गेंद सामान्य ट्रैक की तुलना में बल्ले तक तेजी से पहुंचती है. यही वजह है की तेज गेंदबाजों के लिए यह स्टेडियम बहुत अच्छा माना जाता है. खासकर नई गेंद बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान कर सकती है. लेकिन उतना ही बल्लेबाजी के लिए भी यह विकेट अच्छा भी माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम स्कोर पर रोका जा सके.

इस मैदान पर हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 208 रन ही बना सकी थी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

दक्षिण अफ्रीका की और से रासी वैन डेर डुसेन एक अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स और डेविड मिलर को भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. ये दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और तैयब ताहिर दोनों में किसी एक या दोनों को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन हैं. इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान को भी आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से पैट्रिक क्रूगर भी एक अच्छा विकल्प होंगे. पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब और आगा सलमान अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान का भी विकल्प है. (तीनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, बाबर आजम (रीजा हेंड्रिक्स की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: जॉर्ज लिंडे, सईम अयूब और आगा सलमान (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

कप्तान और उपकप्तान: जॉर्ज लिंडे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (उपकप्तान).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका टीम: रासी वैन डेर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, पैट्रिक क्रूगर, नकाबायोमजी पीटर, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, सईम अयूब, उस्मान खान, तैयब ताहिर,आगा सलमान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट