SA vs PAK, 2nd ODI Match 2024 Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, मैच से यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. दक्षिण अफ्रीका की टीम अब इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी. पाकिस्तान की टीम अपने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर आत्मविश्वास से भरी होगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने घरेलू मैदान के अनुभव और पिछले रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी.

SA vs PAK (Photo: @ProteasMenCSA/@TheRealPCB)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा वनडे मुकाबल आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) के हाथों में हैं. South Africa vs Pakistan ODI Head To Head: वनडे में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. दक्षिण अफ्रीका की टीम अब इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी. पाकिस्तान की टीम अपने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर आत्मविश्वास से भरी होगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने घरेलू मैदान के अनुभव और पिछले रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी.

दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम घरेलू मैदान पर वापसी की उम्मीद करेगी. हेनरिक क्लासेन, ऐडन मार्कराम, और रायन रिकेल्टन जैसे बल्लेबाजों ने पहले मैच में योगदान दिया, लेकिन बड़ी साझेदारियों नहीं कर सकें. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन से एक बार फिर उम्मीद होगी. पाकिस्तान की टीम पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. कप्तान मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को स्थिरता प्रदान करते हैं. तेज गेंदबाजी आक्रमण में नसीम शाह और शाहीन अफरीदी पर पावरप्ले में शुरुआती विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs PAK Head To Head)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 84 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 84 में से 52 वनडे मैचों में जीत हासिल की है. जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 31 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

पिच रिपोर्ट (Newlands Pitch Report)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. न्यूलैंड्स, केप टाउन की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित होती है. इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिलेगी. जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनरों को बाद के ओवरों में फायदा होगा. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 233 रन है, और दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को चार में से तीन बार जीत मिली है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

मौसम का हाल (Cape Town Weather Report)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान केप टाउन में मौसम साफ रहेगा और हल्की हवा चल सकती हैं. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरजी, रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन, मार्को यानसन, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, तबरेज़ शम्सी.

पाकिस्तान: मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), साइम अयूब, बाबर आज़म, आघा सलमान, अब्दुल्ला शफीक, इरफान खान, कामरान ग़ुलाम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अब्बर अहमद.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

\