SA vs ENG ODI Series: जोफ्रा आर्चर ने दर्ज किया अपने नाम ये बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम को इस मामले में छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर रहे. जोफ्रा आर्चर ने 9.1 ओवर में 40 रन देकर साउथ अफ्रीका के 6 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जोफ्रा आर्चर के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.

इंग्लैंड के तेज जोफ्रा आर्चर ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई: तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को 59 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) रहे. तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर ने 9.1 ओवर में 40 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इसके साथ ही जोफ्रा ऑर्चर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, जोफ्रा ऑर्चर ने तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान (Pakistan) पूर्व दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) का 30 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है.

जोफ्रा आर्चर साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर मेजबान टीम के खिलाफ वनडे मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम दर्ज था. IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं टीम का हिस्सा

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 1993 में 5 विकेट चटकाए थे. इस मैच में वसीम अकरम ने 6.1 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था. वहीं, अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 9.1 ओवर में 40 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया हैं. इस फेहरिस्त में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज युजवेन्द्र चहल तीसरे नंबर पर हैं. युजवेन्द्र चहल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में 22 रन देकर 5 विकेट झटके थे. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच सेंचुरियन में खेला गया था.

अफ्रीकी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जोफ्रा आर्चर, वसीम अकरम और युजवेन्द्र चहल के बाद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन चौथे नंबर पर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2009 में जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर 5 मेजबान खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था. इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस मैच में जेम्स एंडरसन ने 3 मेडन ओवर डाले थे. इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार युनूस इस फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर हैं. वकार युनूस ने साल 1993 में मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 25 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट था.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड