भारत ए ने आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज ए को आठ विकेट से हराया
रूतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पांचवां और आखिरी अनौपचारिक मैच आठ विकेट से जीतकर श्रृंखला 4 . 1 से अपने नाम कर ली. भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को 47 . 4 ओवरों में 236 रन पर आउट कर दिया.
एंटीगा : रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई में भारत ए के शीर्षक्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज (West Indies) ए के खिलाफ पांचवां और आखिरी अनौपचारिक मैच आठ विकेट से जीतकर श्रृंखला 4 . 1 से अपने नाम कर ली. राहुल चाहर , उनके चचेरे भाई दीपक चाहर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने दो दो विकेट लिये.
भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को 47 . 4 ओवरों में 236 रन पर आउट कर दिया. गायकवाड़ (99) ने उम्दा पारी खेली लेकिन शतक से एक रन से चूक गए. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (69) और श्रेयस अय्यर (61) के अर्धशतकों के दम पर भारत ए ने लक्ष्य 33 ओवर में हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें : Ind vs WI, 2019 Series: भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने पर चाहर परिवार में खुशी की लहर
गिल ने आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 गेंद में 69 रन बनाये और गायकवाड़ के साथ 110 रन की साझेदारी की. उन्हें रहकीम कार्नवाल ने 12वें ओवर में आउट किया. गायकवाड़ ने 89 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाये. अय्यर 64 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे.
इससे पहले वेस्टइंडीज ए के लिये सलामी बल्लेबाज सुनील अंबरीश ने 52 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 61 रन बनाये. इसके बाद मेजबान बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 77 रन था जो छह विकेट पर 103 रन हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2019 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

