Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ पारियों में चार बार 40 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन बाकी पारियों में ऋतुराज गायकवाड़ 11 रन से पहले ही आउट हो गए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ की हालिया पारियां 47* 42 और 63 की रही है.

ऋतुराज गायकवाड़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 3rd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं. इस सीजन का तीसरा मुकाबला कल यानी 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी पिछले सीजन सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद इस बार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस बार भी रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. आईपीएल 2025 में ये खिलाड़ी सिर्फ 5 मुकाबले ही खेल पाया था. रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारणे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. ऐसे में गायकवाड़ इस सीजन पहले मैच से ही जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. आइए RR के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ के आंकड़े जान लेते हैं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ आठ पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 273 रन बनाए हैं. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ की औसत 45.5 और स्ट्राइक रेट 133.82 की रही है. ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है. ऋतुराज गायकवाड़ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 101* रन रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक इसी टीम के खिलाफ लगाया था. ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा सिर्फ शेन वॉटसन और मुरली विजय चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ पाए हैं.

कमाल की औसत से रन बनाते हैं ऋतुराज गायकवाड़

सीएसके के लिए डेब्यू के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने 71 मुकाबले खेले हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने पहला मैच 2020 में खेला था. ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से 40.35 की औसत से 2,502 रन निकले हैं. आईपीएल में 2,000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऋतुराज गायकवाड़ से बेहतर औसत सिर्फ केएल राहुल (46.21) और डेविड वार्नर (40.52) का है.रुतुराज ने 137.47 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. ऋतुराज गायकवाड़ 22 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने दो शतक भी लगाया है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हाल की पारियों में ऐसा रहा ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ पारियों में चार बार 40 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन बाकी पारियों में ऋतुराज गायकवाड़ 11 रन से पहले ही आउट हो गए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ की हालिया पारियां 47* 42 और 63 की रही है.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार