RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Rajasthan Royals Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाना चाहेंगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 23 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 9 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भारी रहा है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में शानदार नजर आ रही है. राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में ध्रुव जुरेल और रियान पराग ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आ रही है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा टीम को विस्फोटक शुरुआत दे सकते हैं. हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, पैट कमिंस और साकिब हुसैन गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 243 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 97 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर पांच चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा ध्रुव जुरेल ने 50 रन बनाए.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को प्रफुल्ल हिंगे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल हिंगे के अलावा ईशान मलिंगा, नितीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 244 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 243/8, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 29 रन, वैभव सूर्यवंशी 97 रन, ध्रुव जुरेल 50 रन, रियान पराग 26 रन, डोनोवन फरेरा 12 रन, दासुन शनाका 5 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 12 रन, जोफ्रा आर्चर 4 रन, नंद्रे बर्गर 1 रन और सुशांत मिश्रा नाबाद 1 रन.)
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (प्रफुल्ल हिंगे 3 विकेट, ईशान मलिंगा 1 विकेट, नितीश कुमार रेड्डी 1 विकेट और शिवांग कुमार 1 विकेट).
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.