RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपनी पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Winner Prediction: एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंचना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH Eliminator Match Playing)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंज.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और रियान पराग टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

