RR vs SRH 28th IPL Match 2021: जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 221 रन का बड़ा लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 220 रन बनाए हैं. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 221 रन बनाने होंगे. टीम के लिए इंग्लिश विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर ने 124 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RR vs SRH 28th IPL Match 2021: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच दिल्ली (Delhi) स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 220 रन बनाए हैं. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 221 रन बनाने होंगे. टीम के लिए इंग्लिश विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) ने 124 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. बटलर ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 64 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और आठ छक्के लगाए.

राजस्थान रॉयल्स के लिए आज पारी की शुरुआत जोस बटलर के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने की. दोनों खिलाड़ियों ने 3 ओवर में 17 रन जोड़े ही थे कि इसी स्कोर पर जायसवाल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में राशिद खान का शिकार बने. जायसवाल 13 गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर एलबीडबल्यू हुए.

यह भी पढ़ें- IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इन 3 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे तेज अर्धशतक

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 33 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 48, रियान पराग ने छह गेंद में एक छक्का की मदद से नाबाद 12 और  डेविड मिलर बिना खाता खोले नाबाद रहे.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज राशिद खान, विजय शंकर और संदीप शर्मा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. खान ने जहां यशस्वी जायसवाल को आउट किया, वहीं शंकर ने कप्तान संजू सैमसन और शर्मा ने बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड