RR vs RCB T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अबतक पांच मुकाबलों खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और दो में जीत मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सीजन में अबतक पांच मैच खेले हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम को केवल 2 में जीत मिली है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA IPL 2025 28th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 28वां मुकाबला कल यानी 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में आरआर की अगुवाई संजू सैमसन (Sanju Samson) कर रहे हैं. जबकि, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन मिला जूला रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अबतक पांच मुकाबलों खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और दो में जीत मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने भी इस सीजन में अबतक पांच मैच खेले हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम को केवल 2 में जीत मिली है. राजस्थान रॉयल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. चलिए दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (RR vs RCB Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अबतक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स को 14 मैच में जीत नसीब हुई हैं. तीन मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीम की यह पहली भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी थीं. आईपीएल 2023 के दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

राजस्थान रॉयल्स के घातक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 21.14 की औसत और 132.14 की स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. यशस्वी जायसवाल के अलावा संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 पारियों में 3 अर्धशतक की बदौलत 469 रन बनाए हैं. इसी तरह तेज गेंदबाज संदीप शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 21.74 की औसत के साथ 27 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 पारियों में 30.56 की औसत से 764 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रन रहा है. विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार मैच में 135.00 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने 8.58 की इकॉनमी से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18 मैच में 18 विकेट चटकाए हैं.

राजीव गांधी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल 57 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को 37 मुकाबलों में जीत मिली हैं, जबकि 20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन का रहा है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैदान पर नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली हैं और 5 में हार का सामना किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 189 रन का रहा है.

नोट: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Jaipur Jaipur Pitch Report Jaipur Weather Jaipur weather report Jaipur Weather Update Rajasthan Royals Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Head To Head Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Score Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Score Update Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Scorecard Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Streaming Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Score Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Scorecard Rajat Patidar RCB royal challengers bengaluru RR RR vs RCB RR vs RCB Head To Head RR vs RCB IPL 2025 RR vs RCB IPL Match RR vs RCB Live Score RR vs RCB Live Score Update RR vs RCB Live Scorecard RR vs RCB Live Streaming RR vs RCB Match Prediction RR vs RCB Match Winner Prediction RR vs RCB Score RR vs RCB Score Update RR vs RCB Scorecard RR vs RCB Toss Prediction RR vs RCB Toss Winner Prediction Sanju Samson Sawai Mansingh Stadium Sawai Mansingh Stadium Pitch Report Sawai Mansingh Stadium Weather Where To Watch Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru आरआर आरआर बनाम आरसीबी आरआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 आरआर बनाम आरसीबी आईपीएल मैच आरआर बनाम आरसीबी टॉस भविष्यवाणी आरआर बनाम आरसीबी टॉस विजेता भविष्यवाणी आरआर बनाम आरसीबी मैच भविष्यवाणी आरआर बनाम आरसीबी मैच विजेता भविष्यवाणी आरआर बनाम आरसीबी लाइव स्कोर आरआर बनाम आरसीबी लाइव स्ट्रीमिंग आरआर बनाम आरसीबी स्कोर आरआर बनाम आरसीबी स्कोर अपडेट आरआर बनाम आरसीबी स्कोरकार्ड आरआर बनाम आरसीबी हेड टू हेड आरसीबी कहां देखें राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जयपुर जयपुर पिच रिपोर्ट जयपुर मौसम जयपुर मौसम अपडेट जयपुर मौसम रिपोर्ट रजत पाटीदार राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संजू सैमसन सवाई मानसिंह स्टेडियम सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम मौसम रिपोर्ट

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Preview: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Suryakumar Yadav New Milestone: आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की छोड़ सकते हैं पीछे

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें ‘बूम-बूम’ के आकंड़ें

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 311 रनों का टारगेट, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\