RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Winner Prediction: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है. टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए मजबूत कड़ी साबित हो रहे हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 10 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड (RR vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे. उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट और दूसरा मैच 11 रन से जीता था. वहीं, आईपीएल 2024 के दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है. टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए मजबूत कड़ी साबित हो रहे हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (RR vs RCB Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में संतुलित दिख रही है. अगर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग बड़ी पारी खेलते हैं तो राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में रहेगा. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास विराट कोहली, टिम डेविड और रजत पाटीदार जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या अहम भूमिका निभा सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 55%.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट