RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मुकाबलों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की वापसी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संतुलित नजर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन शानदार शुरुआत की है और दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 10 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (RR vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय बेहतरीन लय में है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और ध्रुव जुरेल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 16वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (RR vs RCB 16th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (RR vs RCB 16th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch RR vs RCB 16th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट