RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और ध्रुव जुरेल अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 10 अप्रैल को होगा. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड (RR vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. तीन मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे. उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट और दूसरा मैच 11 रन से जीता था. वहीं, आईपीएल 2024 के दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और ध्रुव जुरेल अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (RR vs RCB Key Players To Watch)

वैभव सूर्यवंशी: वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू के बाद से ही एक ऐसे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, जिन पर सभी की नजरें रहती हैं. युवा सूर्यवंशी ने टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिलाई है. इस मुकाबले में उनका सामना जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों से होगा, जो फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है.

यशस्वी जायसवाल: यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जहां सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिला रहे हैं, वहीं जायसवाल उस शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का काम कर रहे हैं. टॉप ऑर्डर में उनकी अहम पारियां टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में भी आगे चल रहे हैं.

देवदत्त पडिक्कल: देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी क्रम के अहम स्तंभ बनकर उभरे हैं. कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट की शानदार फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखा है. वह इस समय आरसीबी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और आगामी मुकाबले में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार: भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और इस सीजन भी शानदार सटीकता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. पिछले सीजन से ही वह डेथ ओवर्स में टीम के प्रमुख गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं और इस मैच में भी उनकी जिम्मेदारी काफी अहम रहने वाली है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs RCB 16th T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से रौंदा, उर्विल पटेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट