RR vs PBKS TATA IPL 2025 Scorecard: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 220 रन का टारगेट, नेहल वढेरा ने खेली शानदार पारी
टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 59वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Rajasthan Royals vs Punjab Kings TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 59वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. पंजाब की ओर से नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने शानदार पारी खेली. नेहल वढेरा ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों में 70 रन बनाए. जिसमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया.
जबकि अज़मतुल्लाह उमरज़ई और प्रभसिमरन सिंह ने 21-21 रन का योगदान दिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे ने अच्छी गेंदबाजी की. तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि क्वेना मफाका, रियान पराग और आकाश मधवाल को 1-1 विकेट मिला. राजस्थान ने पंजाब के शुरूआती तीन विकेट 40 रन के अंदर गिरा दिए थे. लेकिन उसके बाद नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की शानदार पारी ने टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया.
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के सामने 220 रन का टारगेट है. राजस्थान के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो इस लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं. वहीं पंजाब किंग्स के पास एक अच्छी गेंदबाजी लाइनअप है. दूसरी पारी में यह मैच और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

