RR vs PBKS, IPL 2024 65th Match: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ो पर एक नजर

इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 4 में जीत दर्ज की है और 8 में शिकस्त झेली है. इस बीच दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

Rajasthan Royals vs Punjab Kings, IPL 2024 65th Match: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 65वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन अबतक शानदार रहा है. राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में लगभग क्वॉलिफाई कर चुकी है. अब उसे पंजाब किंग्स और केकेआर (KKR) के खिलाफ अपना बचा हुआ मैच खेलना है.

इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 4 में जीत दर्ज की है और 8 में शिकस्त झेली है. इस बीच दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं. RR vs PBKS IPL 2024 Head To Head Record: पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेऑफ में जगह मजबूत करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स को 11 मैच में जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 16 मुकाबले जीते हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों के एक-एक मुकाबले जीते थे. वहीं, आईपीएल 2022 में दोनों टीम के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता था.

राजस्थान रॉयल्स से इन खिलाड़ियों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा टीम से कप्तान संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 22 मैचों में 37.89 की औसत और 143.42 की स्ट्राइक रेट से 720 रन बनाए हैं. इस बीच संजू सैमसन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. संजू सैमसन के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 पारियों में 43.40 की औसत और 155.91 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 मैचों में 19.20 की औसत से 30 विकेट लिए हैं.

पंजाब किंग्स से इन खिलाड़ियों ने किया है कमाल

पंजाब किंग्स की मौजूदा टीम से कप्तान शिखर धवन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 मैचों में 32.33 की औसत और 129.82 की स्ट्राइक रेट से 679 रन बनाए हैं. इस बीच शिखर धवन ने नाबाद 86 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 7 अर्धशतक लगाए हैं. शिखर धवन के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 पारियों में 28.66 की औसत से 172 रन बनाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो हर्षल पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 मैचों में 7.79 की औसत से 19 विकेट चटकाए हैं.

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 2 मैच खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को 1 मैच में जीत और 1 में हार मिली है. वहीं, इस मैदान पर पंजाब किंग्स सिर्फ 1 मैच खेला, जिसमें उन्हें जीत मिली थी. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर राजस्थान रॉयल्स (199/4) ने बनाया है. इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (86*) ने खेली है. इस मैदान पर सबसे बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन नाथन एलिस (4/30) के नाम पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड