RR vs PBKS IPL 2021: काम न आया संजू सैमसन का शतक, पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से दी मात

काम न आया संजू सैमसन का शतक,पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से दी मात

राजस्‍थान और पंजाब की टीम (Photo credits: Facebook)

RR vs PBKS IPL 2021: अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रायल्स को सोमवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांच से भरपूर आईपीएल के 14वें संस्करण के चौथे मुकाबले में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा.  मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ. 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 217 रन बनाए. अंतिम गेंद पर सैमसन को टीम को जिताने के लिए पांच रन चाहिए थे लेकिन वह आउट हो गए.

सैमसन आईपीएल के इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने गए. यही नहीं, वह कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने. इससे पहले, कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. यह भी पढ़े: RR vs PBKS IPL 2021: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से हराया, कप्तान लोकेश राहुल ने खेली शानदार पारी

पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 50 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 और दीपक के 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन तथा दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड