RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने की पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने रविवार को आईपीएल में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया है. किंग्स इलेवन पंजाब की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह साझेदारी की. सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड है जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 31 मार्च 2019 को बनाया था.

लोकेश राहुल (File Photo)

RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने रविवार को आईपीएल में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया है. किंग्स इलेवन पंजाब की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह साझेदारी की. सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड है जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 31 मार्च 2019 को बनाया था. इन दोनों ने बेंगलोर के खिलाफ 185 रनों की साझेदारी की. मयंक और राहुल की जोड़ी तीन रनों से इस रिकार्ड को अपने नाम करने से चूक गई.

मयंक और राहुल ने हालांकि एडम गिलक्रिस्ट और पॉल वलथाटी के बीच 2011 में पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए की गई 132 रनों की साझेदारी के रिकार्ड को भी तोड़ दिया. अब इन दोनों के नाम पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड हो गया है. मयंक को टॉम कुरैन ने संजू सैमसम के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा. मयंक ने 50 गेंदों पर 10 चौके और सात छक्कों की मदद से 106 रन बनाए. यह मयंक का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर है.

यह भी पढ़ें- RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की तूफानी पारी, पंजाब ने राजस्थान को दिया 224 रन का लक्ष्य

राहुल 194 के कुल योग पर 54 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए. राहुल ने सात चौके और एक छक्का लगाया. यह इस सीजन का उनका दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शानदार नाबाद शतक लगाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू