क्रिकेट

RR vs KKR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच जीते थे और अब अपने विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेंगे.

RR vs KKR, IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

दुबई, 30 सितंबर. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेले जा रहे आईपीएल-13 (Indian Premier League 2020) के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata Knight Riders) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच जीते थे और अब अपने विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेंगे.

राजस्थान ने अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Xi Punjab) को रोमांचक मैच में हराया था और 224 रनों का लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. यह भी पढ़ें-RR vs KKR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प मुकाबले को न करें मिस, Disney+Hotstar इस रोमांचक मैच को देखें लाइव

IPL का ट्वीट-

वहीं कोलकाता ने सनराइजर्स हैदरबादा को मात दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).