क्रिकेट

RR vs GT, Head to Head And Pitch Report: आज गुजरात टाइटंस को मिलेगी राजस्थान रॉयल्स की कड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड आकंड़ो और पिच रिपोर्ट पर एक नजर

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबलों में जीत हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स महज एक ही मैच जीत पाई है. गुजरात टाइटंस ने इस भिड़ंत में हाईएस्ट स्कोर 192 रनों का खड़ा किया है. उधर, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 188 रनों का सर्वश्रेष्ठ बनाया है.

RR vs GT, Head to Head And Pitch Report: आज गुजरात टाइटंस को मिलेगी राजस्थान रॉयल्स की कड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड आकंड़ो और पिच रिपोर्ट पर एक नजर
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

RR vs GT, IPL 2024 24th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. आज का मुकाबला मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात अपने पिछले लगातार 2 मैच हार चुकी है.

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अबतक कुल 5 में से महज 2 मैच ही जीते हैं और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 7वें पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने सभी 4 मैच जीते हैं और टूर्नामेंट में अजेय है. 8 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर शुमार हैं. RR vs GT, IPL 2024 24th Match: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दिलचस्प आकंड़े

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मुकाबलों में जीत हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स महज एक ही मैच जीत पाई है. गुजरात टाइटंस ने इस भिड़ंत में हाईएस्ट स्कोर 192 रनों का खड़ा किया है. उधर, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 188 रनों का सर्वश्रेष्ठ बनाया है.

आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 2 मुकाबले खले गए थे. दोनों टीमों के एक-एक मुकाबले जीते थे. आईपीएल 2022 में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए थे. इन सभी मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की थीं.

कुल मैचः 5

गुजरात टाइटंस ने जीतेः 4

राजस्थान रॉयल्स ने जीतेः 1

बेनतीजाः 0

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है. ये पिच स्पीड और स्पिन दोनों के लिए अनुकूल है. हालांकि, इस विकेट पर पिछले मुकाबले में जोस बटलर और विराट कोहली ने शतकीय पारियां खेली थीं. टॉस जीतने वाली टीम से पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. इस पिच पर पहले कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल, बीआर शरथ/रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).