RR vs DC 7th IPL Match 2021: यहां पढ़ें आईपीएल इतिहास में अबतक एक दूसरे के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का कैसा रहा है प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के एक रोमांचक मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई स्थित मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के लिए दोनों टीमों ने कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं.

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: PTI)

RR vs DC 7th IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के एक रोमांचक मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) स्थित मशहूर वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के लिए दोनों टीमों ने कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 7.30 से किया जाएगा. बता दें कि आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने हो चूकी हैं. ऐसे में बात करें अबतक के आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है तो इस प्रकार है-

- राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल इतिहास में अबतक 22 बार आमने-सामने हो चूकी हैं. इसमें दोनों टीमों का पलड़ा एक बराबर रहा है. दोनों टीमों ने क्रमशः अबतक 11-11 मैच जीते हैं.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of RR vs DC 7th IPL Match 2021: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

- राजस्थान के लिए दिल्ली के खिलाफ पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने सर्वाधिक 601 रन बनाए हैं, लेकिन अब वह दिल्ली के साथ हैं.

- वहीं दिल्ली के लिए राजस्थान के खिलाफ मौजूदा कप्तान एवं विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सर्वाधिक 225 रन बनाए हैं.

- गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स के लिए दिल्ली के खिलाफ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने सर्वाधिक सात विकेट चटकाए हैं, लेकिन वह मौजूदा सीजन चोटिल होने की वजह से बाहर हैं.

- वहीं दिल्ली के लिए राजस्थान के खिलाफ अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने सर्वाधिक 20 सफलता प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: चोटिल Ben Stokes की जगह राजस्थान रॉयल्स की टीम में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

- आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो बार आमने-सामने हुई थी. इन दोनों मुकाबलों में ही दिल्ली ने राजस्थान को शिकस्त दी.

बता दें आज के मुकाबले में संजु सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की कोशिश जहां इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल करने पर होगी, वहीं पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम अपनी दूसरी जीत के तलाश में है. राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा समय में एक मैच के बाद बिना किसी अंक (-0.200) के अंकतालिका में छठवें स्थान पर स्थित है, वहीं दिल्ली की टीम एक मैच के बाद दो अंक (+0.779) लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी