क्रिकेट

RR vs CSK, IPL 2023 Match 37 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 37वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की पिछली भिड़ंत इसी सीजन में हुई है.

RR vs CSK, IPL 2023 Match 37 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का तीसरा विकेट गिरा, अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 37वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की पिछली भिड़ंत इसी सीजन में हुई है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर पर तीन रन से मुकाबला अपने नाम किया था. 10 साल में राजस्थान दूसरी ऐसी टीम है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के होम ग्राउंड पर मात दी है.इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 77 रनों की आतिशी पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 203 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 73/3.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).