RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. आंकड़ों के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 26th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 26वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम उसी लय को जारी रखना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (RCB vs DC Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. आंकड़ों के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, पथुम निसांका और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं कुलदीप यादव और टी नटराजन गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (RCB vs DC Key Players To Watch)

विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं.

रजत पाटीदार: कप्तान के तौर पर पाटीदार टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं और अहम भूमिका निभा सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार: अनुभवी तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकालकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं.

केएल राहुल: दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख बल्लेबाज राहुल टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं.

अक्षर पटेल: ऑलराउंडर के रूप में अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं.

कुलदीप यादव: स्पिन गेंदबाज मिडिल ओवर्स में विकेट लेकर मैच पर पकड़ बना सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs DC 26th T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड