RCB-W vs MI-W WPL 2025 Scorecard: स्नेह राणा की शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया, एलिमिनेटर में जगह बनाने से चूकी आरसीबी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 11 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में स्नेह राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 3 विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया.इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Mumbai Indians (WPL) Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस(WPL) महिला प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मुकाबला 11 मार्च(मंगलवार) को मुंबई(Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम(Brabourne Stadium) में खेला गया. आखिरी ग्रुप मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 11 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में स्नेह राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 3 विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया.इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ा है. स्नेह राणा के ऑलराउंड प्रदर्शन और मंधाना-पैरी की साझेदारी ने आरसीबी को यह महत्वपूर्ण जीत दिलाई. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को इस हार के बाद अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करने की जरूरत होगी. रॉयल चैलेंजर्स की इस जीत से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. यह भी पढ़े: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स की ओर से स्मृति मंधाना और एलिस पैरी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. मंधाना ने 37 गेंदों में 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। एलिस पैरी ने नाबाद 49 रन बनाए और पारी के अंत तक डटी रहीं. वहीं, रिचा घोष ने भी 22 गेंदों में 36 रन की अहम पारी खेलकर टीम को 199/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई की ओर से हैली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अमेलिया केर ने 3 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हालांकि, नेट साइवर-ब्रंट ने 35 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. सजीवन सजना ने भी 12 गेंदों में 23 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 20 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने के कारण मुंबई की टीम 20 ओवर में 188/9 रन ही बना सकी. रॉयल चैलेंजर्स के लिए स्नेह राणा ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. एलिस पैरी ने भी 4 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट लिए.

 

Share Now

\