How To Watch RCB vs PBKS TATA IPL 2025 Final Live Streaming: आईपीएल के ताज के लिए पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 फाइनल की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोसिनेमा और डिज़्नी+स्टार के विलय के बाद जियोहॉटस्टार पर IPL 2025 के मैचों की स्ट्रीमिंग हो रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स(Photo Credit: X@IPL)

Where To Watch Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Live Telecast: आईपीएल 2025 का फाइनल मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लगभग दो महीने चले इस रोमांचक टूर्नामेंट का अंत एक ब्लॉकबस्टर फाइनल के साथ होने जा रहा है. राजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 में से 9 मुकाबले जीते और अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया. क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को मात्र 101 रनों पर समेटने के बाद बेंगलुरु की टीम ने सिर्फ 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स TATA IPL 2025 फाइनल मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश? यहां जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

वहीं, क्वालिफायर 1 में करारी हार के बाद पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ा. रविवार को खेले गए क्वालिफायर 2 में शरयस अय्यर की टीम ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर इतिहास रच दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 203/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन अय्यर की नाबाद 87 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत पंजाब ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 से अधिक रनों का सफल पीछा किया हो. 11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब की टीम अब खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का फाइनल मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून(मंगलवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 7:00 बजे होगा.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

IPL 2025 के सभी मैचों के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 फाइनल मैच दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ चैनलों पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 फाइनल की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 फाइनल की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोसिनेमा और डिज़्नी+स्टार के विलय के बाद जियोहॉटस्टार पर IPL 2025 के मैचों की स्ट्रीमिंग हो रही है. दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर RCB बनाम PBKS मैच का आनंद ले सकते हैं. ध्यान रहे कि लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन चार्जेज़ लागू हो सकते हैं.

Share Now

Tags

Bengaluru vs Punjab indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Telecast Kings vs Royal Challengers live cricket PBKS PBKS vs RCB Punjab Kings Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Punjab vs Bengaluru RCB RCB vs PBKS RCB vs PBKS Live Streaming RCB vs PBKS Live Telecast RCB vs PBKS Viewing Options royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Live Telecast Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Viewing Options Royal Challengers vs Kings today ipl match today match t20 आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आरसीबी आरसीबी बनाम पीबीकेएस आरसीबी बनाम पीबीकेएस देखने के विकल्प आरसीबी बनाम पीबीकेएस लाइव इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पंजाब बनाम बेंगलुरु पीबीकेएस पीबीकेएस बनाम आरसीबी बेंगलुरु बनाम पंजाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट

\