भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बने पिता, पत्नी रितिका सजदेह ने दिया बेटी को जन्म
भारतीय भारतीय वनडे और T20 फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पापा बन गए हैं. कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह पिता बनने वाले हैं.
भारतीय भारतीय वनडे और T20 फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पापा बन गए हैं. कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह पिता बनने वाले हैं, और उन्हें इस पल का बहुत बेसब्री से इंतजार है. बीती रात रोहित शर्मा की पत्नी ने एक नवजात बेबी गर्ल को जन्म दिया. बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका (Ritika Sajdeh) का शादी 14 दिसंबर 2016 को हुआ था.
इस बात की पुष्टि रितिका सजदेह की चचेरी बहन सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मै फिर से बन गई बेबी गर्ल से की, और अपने इंस्टा स्टोरी में रितिका को टैग किया. बता दें कि रितिका सजदेह की चचेरी बहन सीमा खान (Seema Sachdev Khan) बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान (Sohail Khan) की पत्नी हैं.
यह भी पढ़ें- India vs Australia: क्या रोहित शर्मा से जलते हैं कप्तान कोहली? Twitter पर शुरू है चर्चा
फिलहाल रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बिजी हैं. बता दें कि रोहित ने तीसरे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर पहली पारी में शानदार 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 443 रनों पर घोषित की थी. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 151 रनों पर सिमट गई थी, वहीं दूसरी पारी में भारत ने 106 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 261 रनों पर आल आउट गई. इस तरह से भारत ने पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट अपने नाम किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

